वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। चौकाघाट स्थित सिद्धपीठ अति प्राचीन श्रीमूंछ वाले हनुमान मंदिर आश्रम में रविवार को सूर्य सप्तमी पर मां अष्टभुजी की भव्य प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ। इससे पूर्व पांडेयपुर स्थित काली माता मंदिर परिसर से मां अष्टभुजी की शोभायात्रा निकाली गई। यह पांडेयपुर चौराहा, हुकुलगंज होते चौकाघाट स्थित आश्रम परिसर पहुंची। आश्रम परिसर में महामंडलेश्वर मुक्तेश्वर गिरि और महामंडलेश्वर मुक्तेश्वरी गिरि ने मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा का पूजन किया। इसके साथ ही आठ दिवसीय महायज्ञ, हवन और विशेष अनुष्ठानों का आरंभ हुआ। शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं मां का जयकारा लगाती चल रही थीं। भारत माता की दिव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। आगे दिव्यांग बंधु ट्राइसाइकिल से जयघोष करते चल रहे थे। चौकाघाट स्थित मंदिर परिसर में...