सहारनपुर, अक्टूबर 9 -- श्री राम कथा अमृत वर्षा के सातवें दिन कथा व्यास आचार्य शांतनु महाराज ने अरण्यकांड की कथा सुनाई। इस दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत संगीतमय भजनों पर श्रद्धा पूर्वक झूमते श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। बुधवार को कथा सुनने के लिए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार सहित बड़ी संख्या में अतिथि और श्रद्धालु पहुंचे। मेपल्स एकेडमी में आयोजित श्रीराम कथा में राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री धर्मपाल, भाजपा विधान परिषद प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, सांसद चंदन सिंह चौहान, उप्र. सरकार में ऊर्जा मंत्री सोमेन्द्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, विधायक कीरत सिंह, क्षेत्र शारीरिक प्रमुख आर.एस.एस. नरेश विकल, विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आशुतोष, जिला संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संजय आदि रहे...