घाटशिला, मार्च 12 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के माताजी आश्रम हाता में चल रहे भगवान रामकृष्ण की 190 वीं जयंती सह आश्रम का 87 वां वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को अष्टम प्रहर व्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ। संकीर्तन का शुभारंभ मुखिया सुखलाल सरदार, कमलकांति घोष व पंडित सुधांशु शेखर मिश्रा ने द्वीप प्रज्यलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि कलियुग में मुक्ति का सरल उपाय हरिनाम जाप ही है। चैतन्य महाप्रभु ने हरिनाम संकीर्तन का प्रचार किया। हरिनाम करने से मन पवित्र होता है। यहां हरिनाम संकीर्तन में बुरुडीह, बड़ा भूमरी,पुटलुपुंग,चालियामा,डॉरु,जुड़ीपहाड़ी,पोड़ा भालकी, छोटा आमदा की कीर्तन मंडली भाग ले रही हैं। इस अवसर पर दुलाल मुखर्जी,मनोज कुमार सरदार,सुनील कुमार डे,विश्वामित्र खंडायेत, कृष्णपद मंडल,राजकुमार साहू,बलराम गोप, हरेकृष्ण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.