गढ़वा, मई 11 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय डीएवी स्कूल में मदर्स डे पर समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में माताओं के आगमन पर विद्यालय के मुख्य द्वार पर ही उन्हें तिलक, चंदन और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उसके बाद कार्यक्रम के शुरू में हवन यज्ञ किया गया। यज्ञ के बाद विद्यालय के प्राचार्य और उपस्थित माताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अतिथियों के स्वागत में विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र सचदेवा ने संबोधित करते हुए कहा कि माताएं अपने बच्चों की पहली गुरु होती हैं। माताओं के त्याग और समर्पण की वजह से ही कोई भी मकान घर बनता है। मां शब्द के उच्चारण से ही ममता का सैलाब उमड़ पड़ता है। उक्त अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने डांडिया नृत्य, म्यूजिकल चेयर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.