बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- माटी मित्र केंद्र : किसानों के उत्पादों को मिट्टी से सीधे रसोई तक पहुंचने की नई पहल पावापुरी में आज खुलेगा सूबे का पहला माटी मित्र केंद्र किसानों को भंडारण से लेकर बाजार तक की मिलेगी सुविधा लोगों को कम पैसे में मिलेंगी सब्जियां, किसानों को होगा अधिक मुनाफा बिचौलियों से किसानों को मिलेगा छुटकारा फोटो : माटी केंद्र : पावापुरी का माटी केंद्र। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नगर पंचायत पावापुरी में बुधवार को सूबे का पहला माटी मित्र केंद्र खुलेगा। यहां किसानों को भंडारण से लेकर बाजार तक की सुविधा मिलेगी। किसानों के उत्पादों को मिट्टी से सीधे रसोई तक पहुंचने की यह नई पहल है। लोगों को कम पैसे में सब्जियां व अन्य उत्पाद मिलेंगे, वहीं किसानों को अधिक मुनाफा होगा। बिचौलियों से किसानों को छुटकारा मिलेगा। किसानों को आधुनिक तकनीक, बाज...