गोड्डा, जनवरी 28 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। पथरगामा प्रखंड अंतर्गत माछीटांड़ गांव में बुधवार को उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास श्रम नियोजन मंत्री सह स्थानीय विधायक संजय प्रसाद यादव द्वारा किया गया। मंत्री के आगमन पर स्थानीय ग्रामीणों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया। संवेदक सियाराम भगत ने बुके देकर मंत्री का अभिनंदन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला परिषद गोड्डा के 15वें वित्त आयोग (स्वास्थ्य मद) से लगभग 55 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत आधारशिला रखी गई। शिलान्यास के बाद मंत्री संजय प्रसाद यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि "जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना मेरा दायित्व है। एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.