बेगुसराय, फरवरी 14 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लोहियानगर थाना के बाघा मोहल्ला में शुक्रवार को अपने घर की छत पर माचिस की तिली जलाने के खेल के दौरान बच्ची के कपड़े में आग पकड़ ली। देखते ही देखते शरीर में पहने कपड़े में पूरी तरह से आग फैल गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी। बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों की सूचना पर परिजन छत पर पहुंचे व जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान शनिवार की अहले सुबह उसकी मौत हो गयी। मृतका निगम के वार्ड-29 बाघा निवासी सुजीत राय की आठ वर्षीया पुत्री किरण कुमारी थी। वह कक्षा तृतीय की छात्रा था। सदर अस्पताल की सूचना पर नगर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। बाघा स्थित आवास पर शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका तीन बहनो...