गाजीपुर, दिसम्बर 12 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। संगम नगरी प्रयागराज में जनवरी 2026 में पौष पूर्णिमा से माघ मेले की शुरुआत हो रही है। इसके लिए गाजीपुर रोडवेज प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गाजीपुर डिपो से 20 बसे चलेंगी। डिपो प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि गाजीपुर डिपो से 20 बसे मांगी गई हैं। तीन जनवरी को पहला स्नान पड़ रहा है। इस साल मौनी अमावस्या, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि का स्नान रविवार को पड़ रहा है। इसके चलते अधिक भीड़ होने की उम्मीद है। पहले स्नान से दो दिन पहले ही इन सभी बसों का संचालन प्रयागराज रूट पर कराया जाएगा। बसों के फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र बदलवाए जा रहे हैं। स्नानार्थियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए तैयारी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.