प्रयागराज, जनवरी 1 -- संन्यासी पहली बार माघ मेला में आदि शंकराचार्य की भव्य शोभायात्रा निकालेंगे। तीन जनवरी शनिवार को दोपहर दो बजे से झूंसी स्थित गंगोली शिवाला मंदिर से निकलकर यात्रा नागवासुकि मार्ग से तमाम रास्तों पर जाएंगी और फिर मेला क्षेत्र के मठ मछली बंदर शिविर में यात्रा का समापन होगा। रथ पर आदि शंकराचार्य की प्रतिमा रहेगी। शोभायात्रा में स्वामी महेशाश्रम, अखिल भारतीय दंडी प्रबंधन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विमलदेव आश्रम, अखिल भारतीय दंडी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मश्रम, महामंत्री स्वामी शंकराश्रम, पीठाधीश्वर स्वामी रामाशास्त्री, स्वामी महेंद्र आश्रम आदि बड़ी संख्या में शामिल होंगे। स्वामी ब्रह्मश्रम ने बताया कि मेला क्षेत्र में आदि शंकराचार्य की यह पहली शोभायात्रा होगी। इसका उद्देश्य यही है कि आदिगुरु ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.