जौनपुर, जनवरी 10 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। प्रयागराज और प्रतापगढ़ बॉर्डरों पर बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग की जा रही है। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने बताया कि कुल 110 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक, सिपाही, महिला आरक्षी और ट्रैफिक पुलिस शामिल हैं। सतहरिया, प्रतापगढ़ तिराहा, इटहरा बॉर्डर, सरोखनपुर, पांडेयपुर सहित अन्य स्थानों पर बूथ बनाकर 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। यातायात व्यवस्था के लिए इंटरसेप्टर वाहन और पेट्रोलिंग बाइक लगातार गश्त करेंगी। थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने बताया कि वाहनों को वन-वे कर दिया गया है और भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.