हल्द्वानी, दिसम्बर 27 -- लालकुआं, संवाददाता प्रयागराज में होने वाले माघ मेला को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल द्वारा 00502 लालकुआं- झूसी माघ मेला विशेष ट्रेन का संचालन 30 दिसंबर को किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया, यह ट्रेन लालकुआं से दोपहर तीन बजे प्रस्थान करेगी और भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, बेल्थरा रोड, मऊ, औड़ीहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन, बनारस, माधोसिंह एवं ज्ञानपुर रोड होते हुए प्रयागराज अगले दिन सुबह 10:15 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी के 14 और 2 एसएलआर सहित कुल 16 कोच होंगे। सभी कोच अनारक्षित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.