प्रयागराज, दिसम्बर 2 -- माघ मेला 2026 की तैयारियों का श्रीगणेश करने से पहले मेयर गणेश केसरवानी सहित प्रयागराज मेला प्राधिकरण के अफसरों ने मंगलवार को गंगा पूजन कर आशीष लिया। पहली बार पूजन का कार्यक्रम फ्लोटिंग जेटी पर रखा गया। इसका प्रमुख कारण मेला क्षेत्र में दलदल का होना था। सुबह 11 बजे गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती की बीच धारा के बीच लगाई गई फ्लोटिंग जेटी पर अफसरों का पहुंचना शुरू हो गया। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस आयुक्त जोगेंदर कुमार, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मेलाधिकारी ऋषिराज और नगर आयुक्त सीलम साई तेजा, हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि, अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम, अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी बिमलदेव आश्रम, वैष्णव संत स्वामी कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य आदि पहुंचे। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.