प्रयागराज, जनवरी 9 -- पूर्वोत्तर रेलवे ने माघ मेला के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि भीड़ बढ़ने पर ऑन डिमांड ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। बढ़नी और रामाबाग से 19 जनवरी से 17 फरवरी के बीच विभिन्न तारीखों में चलने वाली मेला स्पेशल रद्द की गई हैं। इसी तरह बनारस व रामबाग से चलने वाली और झूंसी से गोरखपुर के बीच चलने वाली माघ मेला स्पेशल भी निरस्त रहेगी। छपरा, बिहार व रामबाग से 13 जनवरी से 16 फरवरी के बीच चलने वाली मेला स्पेशल निरस्त कर दी गई है। छपरा से झूंसी के बीच चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेन भी निरस्त कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.