प्रयागराज, फरवरी 4 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज की ओर से माघ मेला शिविर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शशि कुमार के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को विभिन्न कानूनी अधिकारों और सेवाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान शंभूनाथ विधि कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों के प्रति लोगों को सचेत किया। नाटक के माध्यम से साइबर ठगी से बचाव के उपाय और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जीवेश दुबे, सतपाल, श्वेता राय, अनुकृति पाण्डेय सहित परा विधिक स्वयंसेवक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...