मऊ, दिसम्बर 23 -- मऊ, संवाददाता।माघ मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम जिले से 65 रोडवेज बसें माघ में श्रद्धालुओं को प्रयागराज के लिए लेकर जाएंगी। इन बसों का संचालन दो जनवरी की रात्रि 12 बजे से ही शुरू हो जाएगा। यह बसें साधारण किराए पर श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचाएगी। वापसी के समय भी श्रद्धालुओं का साधारण किराया ही लगेगा। इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनपद में संचालित दोनों डिपो से 128 बसों का संचालन होता है। इसमें मऊ से 55 और दोहरीघाट से 73 बसें विभिन्न रूटों पर चलती है। वहीं परिवहन निगम ने माघ मेला को लेकर होमवर्क शुरू कर दिया है। निगम ने मऊ जनपद से 65 बसों को प्रयागराज माघ मेला में चलाने का फैसला किया है। इनमें 25 मऊ और 40 दोहरीघाट डिपो से बसों का संचालन एक जनवरी की शाम से शुरू हो ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.