प्रयागराज, फरवरी 1 -- माघ मेला में लापता 80 वर्षीय वृद्ध महिला का 13 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका। देवरिया निवासी उड़नी देवी पत्नी बालो राजक मौनी अमावस्या पर महिला परिजनों के साथ संगम स्नान के लिए आई थीं, तभी से लापता हैं। परिजनों ने मेला क्षेत्र, आसपास के इलाकों तलाश की, पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन उड़नी देवी नहीं मिलीं। लापता महिला की लंबाई करीब 5 फीट, रंग गोरा है। लापता होने के समय वह पीली साड़ी और लाल स्वेटर पहने हुई थीं। वहीं एक फरवरी को माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर मेले में 90 पुरुष, 66 महिला और तीन बच्चे अपनों से बिछड़े, जिन्हें भूले भटके शिविर के सहयोग से अपनों से मिलवाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.