प्रयागराज, फरवरी 8 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। महाकुम्भ में माला बेचने आई मोनालिसा भोसले की पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का ट्रेलर मंगलवार को प्रयागराज में लांच होगा। फिल्म का ट्रेलर लांच करने के लिए मोनालिसा माघ मेला में आएंगी। मोनालिसा के साथ फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा ट्रेलर लांच के दौरान मौजूद रहेंगे। माघ मेला में फिल्म का ट्रेलर लांच होने की जानकारी मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। मोनालिसा ने कहा, 'एक साल पहले मां गंगा मैया के आशीर्वाद और आप सभी के प्यार से मेरी नई जिंदगी की शुरुआत हुई थी। अब मेरी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का ट्रेलर भी वहीं रिलीज होगा। ये मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है। मैं तहे दिल से सनोज मिश्रा सर का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे इतना बड़ा मौका दिया। आप सभी लोगों का और मीडिया वालों का भी...