प्रयागराज, फरवरी 4 -- पति के साथ संगम स्नान करने गई एक महिला से छेड़खानी की गई। विरोध करने पर मनबढ़ युवकों ने उसके पति को इस कदर पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दारागंज पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। झूंसी क्षेत्र निवासी महिला पति के साथ बाइक से संगम स्नान करने जा रही थी। आरोप है कि महावीर थाना क्षेत्र में पंडा चौराहे के पास बाइक सवार दो युवक उस पर फब्तियां कसते हुए गलत इशारा करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी। कुछ दूर जाने के बाद आरोपी युवकों ने अपने लगभग आधा दर्जन साथियों के साथ दंपती को रोक लिया। उन्होंने महिला से छेड़खानी की और विरोध करने पर पति की जमकर पिटाई की। लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी युवक भाग गए। प्रभारी निरीक्षक दारागंज ज्ञानेश्वर मिश्र न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.