प्रयागराज, जनवरी 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेले के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर रेलवे स्टेशनों पर महाकुम्भ की तर्ज पर भीड़ प्रबंधन की कड़ी व्यवस्था लागू की गई। हालांकि यात्रियों की संख्या कम रही, जिससे प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, नैनी, सूबेदारगंज, प्रयाग, झूंसी आदि स्टेशनों पर सामान्य यात्रियों की आवाजाही रही। लेकिन वनवे और यात्री आश्रय से प्रवेश के कारण शहर के यात्री परेशान हुए। 23 स्पेशल ट्रेनों का संचालन उत्तर मध्य रेलवे की ओर से शनिवार को यात्रियों की सुविधा के लिए 23 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। 11 ट्रेनें प्रयागराज से विभिन्न शहरों के लिए रवाना हुईं और सात स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग शहरों से श्रद्धालुओं को लेकर आईं। वहीं एनईआर ने तीन और एनआर ने दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। इसी तरह की व्यवस्था उत्तर रेलवे के प्रयाग...