प्रयागराज, जनवरी 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला शुरू होने के साथ ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरों की भी सक्रियता बढ़ गई है। हालांकि, अधिक व्यूज और कमाई की मंशा से कई लोग भ्रामक वीडियो बनाकर भी पोस्ट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। साइबर पुलिस ने शुक्रवार को ऐसे ही भ्रामक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में पोस्ट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीन दिन पहले भी एक नाबालिग को भ्रामक वीडियो के आरोप में पकड़ा गया था। साइबर थाना प्रभारी ओम नारायण गौतम ने बताया कि सिकंदरा बहरिया के प्रदीप साहू ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल @mrpraadeep पर सुनियोजित ढंग से साधु संतों को बदनाम करने की मंशा से वीडियो पोस्ट किया था। जांच में पता चला कि प्रदीप साहू ने मधेपुरा बिहार के चंदन कुमार को वीडियो बनाने के लिए सारी स्क्रिप्ट बताई थी। निर्धारित स्क्रिप्ट के आधार ...