प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला में नौका विहार करने वाले श्रद्धालुओं को लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य है। किसी भी नाव पर बिना लाइफ जैकेट पहने श्रद्धालु दिखे, तो सीधे नाविक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और हादसे की संभावनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने फरमान जारी किया है। नोडल अधिकारी एएसपी विजय आनंद ने माघ मेला स्थित तीर्थराज पुलिस लाइन सभागार में नाविकों के साथ बैठक कर जल सुरक्षा से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरी है। नाविक अपनी नाव में निर्धारित क्षमता से अधिक व्यक्तियों को नहीं बैठाए। क्षमता से अधिक सवारियों होने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। उन्होंने नाव में सवार प्रत्येक व्यक्ति को 'लाइफ सेविंग जैकेट' अनिवार्य रूप से पहनाना सुनिश्चित क...