प्रयागराज, फरवरी 4 -- माघ मेला में लगे गंगा यमुना जल प्रदूषण निवारण प्रदर्शनी में शोध प्रसार प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण जन जागरण अभियान के समापन समारोह पर किशोर वार्ष्णेय को सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी के निदेशक डॉ. वशिष्ठ नारायण शुक्ला ने किशोर वार्ष्णेय को शाल ओढ़ा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। समारोह में एडवोकेट एके विसेन, रवि पांडेय, सोमनाथ मनबोध, मनीष तिवारी, अनूप त्रिपाठी, गुड्डू पांडेय, विनोद शुक्ला, कृष्ण आदित्य शुक्ला, कमलेश तिवारी और अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.