गंगापार, जनवरी 28 -- उतरांव थाना क्षेत्र के सराय महमज़िया भोपतपूर निवासी 50 वर्षीय रामदुलार गुप्ता बीते 25 जनवरी को प्रयागराज माघ मेले में गया था। रामदुलार का शव जिला अस्पताल में लावारिस हालत में मिला था। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, रामदुलार गुप्ता बीते 25 जनवरी को माघ मेला देखने के लिए घर से निकले थे। मोटरसाइकिल सैदाबाद बाजार स्थित एक मिष्ठान भंडार के पास खड़ी की थी। मोबाइल फोन खराब होने के कारण वे उसे साथ नहीं ले गए थे। शाम तक घर लौटने की बात कहकर निकले लेकिन देर रात तक वापस नहीं आए। परिजनों ने संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला। सुराग न मिलने पर रामदुलार की पुत्री साक्षी गुप्ता ने 27 जनवरी को उतरांव थाने में पिता के लापता ह...