कुशीनगर, दिसम्बर 30 -- कुशीनगर। कप्तानगंज थावे सिवान रेल खण्ड पर लम्बे अन्तराल के बाद रेल प्रशासन ने यात्री गाड़ियों की संख्या बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बढ़नी-झूसी मेल एक्सप्रेस ट्रेन वाया कप्तानगंज-थावे रूट से चलाये जाने की स्वीकृति मिलने पर यात्रियों सहित नगर वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। रेल खण्ड पर स्थाई रूप से ट्रेनों की संख्या बढ़ाये जाने की मांग की है। लम्बे अंतराल के बाद रेल प्रशासन ने यात्रियों की मांग पर माघ मेला के दौरान गाड़ी संख्या बढ़नी-झूसी एक्सप्रेस को वाया कप्तानगंज-थावे रुट से 25 फेरों के लिए चलाये जाने की स्वीकृति दी है। आगामी 1 जनवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 के बीच चलेगी। स्थानीय यात्रियों सहित क्षेत्र के लोगों ने इसका स्वागत किया है। थावे - टाटा मेल एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार कप्तानगंज तक किये जाने की मांग की...