गंगापार, जनवरी 19 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। माघ मेला के चलते मांडा क्षेत्र के विकास खंड कार्यालय के बीडीओ और एडीओ पंचायत समिति कई प्रमुख कर्मचारियों की इन दिनों प्रयागराज माघ मेले में ड्यूटी है। बीडीओ और एडीओ पंचायत के अभाव में ज्यादातर सचिव व अन्य ब्लॉक कर्मचारी भी मेला ड्यूटी का बहाना बताकर ब्लॉक से गायब रहते हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों के अभाव में मांडा विकास खंड के 69 ग्राम पंचायतों का विकास कार्य अवरुद्ध जैसा है। दूर दराज के गांवों से तमाम फरियादी अपनी समस्या लेकर विकास खंड कार्यालय आते हैं, लेकिन काम न हो पाने के कारण बैरंग वापस लौट जाते हैं। ब्लॉक के अलावा पशु चिकित्सालय मांडा के चिकित्साधिकारी की भी प्रयागराज माघ मेला में प्रायः ड्यूटी रहती है। इसी तरह सीएचसी मांडा के कई कर्मचारियों की भी प्रयागराज मेला में ड्यूटी है। बीआरसी...