प्रयागराज, नवम्बर 30 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबीव उन्मूलन, ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा रविवार को माघ मेला की तैयारी की समीक्षा करेंगे। मंत्री सुबह 10 बजे लखनऊ से कार पर प्रयागराज के चलेंगे। यहां पहुंचने के बाद दोपहर 1.30 बजे सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधि और भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे। शाम चार बजे माघ मेला की तैयारी की समीक्षा करेंगे। रात आठ बजे सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को सोरांव में एक उपक़ेंद्र का निरीक्षण करने के बाद कुंडा रवाना होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.