प्रयागराज, जनवरी 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। आगामी स्नान पर्वों पर माघ मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंताजाम होंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संगम नोज से लेकर मेला क्षेत्र के सभी प्रवेश द्वारों पर भारी संख्या में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया है। प्रवेश द्वारों पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी एवं सत्यापन के बाद ही मेला क्षेत्र में प्रवेश दिया जा रहा है। मेला क्षेत्र की सुरक्षा के लिए आठ स्तरीय सुरक्षा घेरा स्थापित किया गया है। बाहरी सुरक्षा घेरों में पुलिस बल मोर्चा संभाल रहा है जबकि आंतरिक घेरों में पीएसी, आरएएफ और एटीएस के जवान तैनात हैं। संगम नोज पर घुड़सवार पुलिस की भी तैनाती की गई है। आवागमन पर नियंत्रण के लिए पांटून पुलों के दोनों ओर पीएसी तैनात है। बम निरोधक दस्ता लगातार मेला क्षेत्र के संवेदनशील ...