प्रयागराज, जनवरी 3 -- पौष पूर्णिमा के साथ शनिवार से शुरू माघ मेला में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा इंतजाम कायम रहा। मेला के प्रवेशद्वार से लेकर संगम नोज तक पुलिस और सुरक्षा बल की टीमें सक्रिय रही। प्रमुख स्नान घाटों पर भी बोट से जल पुलिस, एनडीआरएफ व पीएसी की टीमें लगातार सक्रिय रहीं। वहीं, संदिग्धों पर भी कड़ी नजर रखी गई। साधु संतों, कल्पवासियों व श्रद्धालुओं के माघ मेला क्षेत्र में सुगम आवागमन व सुरक्षित स्नान के लिए सभी प्रवेश द्वार, प्रत्येक चौराहे व तिराहे, पार्किंग स्थलों और स्नान घाटों पर समुचित पुलिस प्रबंध दिखा। नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस, महिला पुलिस, अग्निशमन दल, यूपी 112, पीएसी के जवान, घुड़सवार पुलिस, आरएएफ, एटीएस के जवान, अर्द्धसैनिक बल व बम निरोधक दस्ता की टीम भी तैनात रही। चौबीस घंटे 400 कैमरों से निगरानी मेला क्षेत्र में श...