भदोही, दिसम्बर 28 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन रविवार को अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम में बनारस-प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण किए। आगामी माघ मेला के परिप्रेक्ष्य में भीड़ प्रबंधन और मेला यात्रियों की सुविधा को झूसी एवं प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए ज्ञानपुर रोड होते हुए झूसी रेलवे स्टेशन पहुंचे। झूंसी निरीक्षण में स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन, मेला यात्रियों की अनुमानित संख्या के अनुरूप यात्री सुविधाएं, दैनिक यात्रियों हेतु सामान्य आवागमन तथा स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए किये जा रहे कार्यों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पैसे...