संतकबीरनगर, जनवरी 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के राम जानकी मन्दिर भरदौलिया ( गोविन्द गंज) में आचार्य कृपा शंकर पान्डेय ने कहा कि सनातन धर्म में माघ मास में स्नान-दान को अत्यंत शुभ माना गया है। इस माह में अन्न, वस्त्र और धन का दान करने से व्यक्ति के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। माघ मास में किए गए स्नान, दान और तीर्थराज प्रयाग अथवा किसी पवित्र स्थलों के सानिध्य मे ईश्वर उपासना और तप का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। माघ माह के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में माघ माह धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। यह माह व्यक्ति के जीवन को शुद्ध करने और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करने वाला माना गया है। गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा माघ माह की महिमा का वर्णन करते हुए राम चरितमानस में इसे पवित्रता, पुण्य और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.