बुलंदशहर, फरवरी 1 -- माघ पूर्णिमा पर छोटी काशी में आए हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नानोप्रांत श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये। माघ पूर्णिमा से एक दिन पूर्व ही श्रद्धालुओं ने नगर के विभिन्न स्थानों पर डेरा डाल दिया। रविवार को ब्रह्म मुहूर्त होते ही नगर के जेपी घाट, परशुराम, त्रिवेणी घाट, शिव स्वरूप घाट, पुल के दोनों ओर बने अस्थाई घाटों पर हर-हर गंगे के जयघोष कर साथ गंगा स्नान शुरू हो गया, जो शाम तक अनवरत चलता रहा। इस दौरान समस्त घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गंगा स्नान के बाद परिवार सहित आए श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से विधि विधान से हवन, बच्चों के मुंडन आदि विभिन्न संस्कार कराए। मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने भगवान सत्यनारायण कथा का श्रवण कर गरीबों को आटा,...