बदायूं, फरवरी 1 -- माघ पूर्णिमा पर गंगा और रामगंगा में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर हर-हर गंगे हर हर महादेव की जय घोष कर रहे हैं। प्रमुख घाट कछला पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ी है जिनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट अवसर तैनात किए गए हैं। रविवार को माघ पूर्णिमा के पर्व पर सुबह में ब्रह्ममुहूर्त से गंगा स्नान चल रहा है। जनपद के प्रमुख घाट कछला एवं दातागंज के बेला दंडी, उसहैत के आटेना, सहसवान के सुखोरा सहित गंगा घाट पर सुबह से गंगा स्नान चल रहा है। कछला गंगा घाट पर ट्रेन एवं व सपा निजी वाहनों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और हर-हर गंगे हर हर महादेव के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। यहां श्रद्धालु गंगा स्नान के साथ कन्या भोज कर रहे हैं एवं दानपुण्य कर रहे ह...