सीतापुर, फरवरी 1 -- नैमिषारण्य संवाददाता। माघ माह की पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को नैमिषारण्य के पौराणिक चक्रतीर्थ और आदि गंगा गोमती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने विभिन्न मठ और मंदिरों में दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ कमाया। माघी पूर्णिमा पर पौराणिक चक्रतीर्थ, आदि गंगा गोमती के राजघाट, देवदेवेश्वर समेत अन्य घाटों पर भोर से श्रद्धालुओं ने स्नान और पूजन किया। स्नान पूजन के बाद परंपरा के अनुरूप श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को दान दक्षिणा दी। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। मंदिरों और घरों में सत्यनारायण व्रत कथा आदि के धार्मिक आयोजन हुए। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मां ललिता देवी के दर्शन कर सूत गद्दी व्यास गद्दी हनुमान गढ़ी बाला जी त्रिशक्ति धाम सिद्धेश्वर महादेव सहित अन्य मठ...