गुमला, फरवरी 1 -- पालकोट। पालकोट प्रखंड मुख्यालय में वृद्ध माता सेवा संस्कार समिति द्वारा माघ पूर्णिमा पर भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर स्थानीय जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर में श्रीलक्ष्मी नारायण भगवान की पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम स्थल पर तैयार भोजन को भोग लगाया गया। तत्पश्चात उपस्थित वृद्ध व असहाय माताओं के चरण धोकर उनकी आरती की गई तथा उन्हें कंबल और साड़ी भेंट की गई। सभी को भोजन भी कराया गया। पूरा कार्यक्रम जगन्नाथ महाप्रभु के पुजारी पंडित राधामोहन महाराज की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में बंशीधर सारंगी, गौरी शंकर केसरी, विजेंद्र केसरी, हेमंत बैठा, शशि कुमार गुप्ता, सुनील केसरी, पवन गुप्ता, त्रिलोचन मिश्रा सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.