शाहजहांपुर, फरवरी 2 -- माघ मेला रामनगरिया के ढाई घाट पर माघ पूर्णिमा के पावन दिन आस्था के साथ-साथ अपराध का भी खुला खेल देखने को मिला। जहां हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान में लीन थे, वहीं चोर-उचक्के और सट्टेबाज पुलिस की नाक के नीचे मेले को लूट का मैदान बनाए हुए थे। मुख्य स्नान पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई। फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र निवासी अंकित कुमार परिवार सहित कार से गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। श्रद्धालु ने कार में 64,900 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन छोड़ दिए। स्नान से लौटने पर कार से नकदी और मोबाइल गायब मिले। पीड़ित ने मेला कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन देर शाम तक किसी ठोस कार्रवाई की सूचना नहीं मिल सकी। इस बीच मेले के मुख्य मार्गों और चौराहों पर खुलेआम सट्टा चलता नजर आया। दर्जनों युवक भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.