पिथौरागढ़, फरवरी 1 -- पिथौरागढ़ में माघ पूर्णिमा पर प्रसिद्ध तालेश्वर मंदिर, रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भीड़ जुटी रही। थल स्थित रामगंगा नदी में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की। रविवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर जनपद के प्रसिद्ध मंदिरों में लोगों की भीड़ जुटी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सुबह तड़के मंदिर किनारे स्थित घाटों में स्नान किया। जिसके बाद लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर अपने घर परिवार के सुख, समृद्धि की कामना की। तालेश्वर मंदिर में भी देर रात से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था,काली नदी के तट पर स्नान कर लोगों ने मंदिर में पूजा अर्चना की। सरयू व रामगंगा नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध रामेश्वर घाट में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। थल के बालेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से ही...