संभल, फरवरी 2 -- ग्राम रहोली में माघ माह की पूर्णिमा पर पांच दिवसीय मेला का आयोजन किया गया और फूलडोल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें ग्रामीणों ने उत्साह पूरा भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुपम पाठक चैयरमैन मुडिया, डाॅ. अरविन्द गुप्ता ने किया। नवनीत पाठक व कुंवरपाल ने बताया कि मेला वर्ष 1960 से माघ माह की पूर्णिमा से शुरू होकर 5 दिन तक चलता है। प्रथम दिन फूलडोल यात्रा/जुलूस नगर में भ्रमण करता है। मेले में वृदावन की रासलीला स्वांग, आदि अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रतियोगिता आदि होता है। झूले, सर्कस, मीना बाजार आदि अनेक दुकाने लगती है। इस दौरान अमित पाठक, रामानन्द पाठक, कुंवरपाल भारती, सुरेन्द्र कश्यप, सतीश कश्यप, कपिल पाठक, धर्मवीर भारती, वीरेन्द्र भारती, धर्मपाल, डाॅ. स्वपन कुमार बंगाली, मुन्नालाल मौर्य, खेमकरन मौर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.