भागलपुर, फरवरी 1 -- सुल्तानगंज, संवाददाता। सुल्तानगंज में माघी पूर्णिमा को लेकर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, मुख्य पार्षद राज कुमार गुड्डू, ने नमामि गंगा घाट, अजगैविनाथ गंगा घाट सहित मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष, बीडीओ, मुख्य पार्षद ने अजगैविनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी से मुलाकात करते हुए मंदिर व गंगा में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि गंगा घाट, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया गया है। माघी पूर्णिमा को लेकर अतिरिक्त बलों की तैनाती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...