प्रयागराज, फरवरी 1 -- माल मेला के छठवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। मेला क्षेत्र में जगह जगह सुरक्षा जवानों की तैनाती है। मेला के प्रवेश द्वार पर बैरिकेड्स लगाकर नो-व्हीकल जोन का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को पैदल संगम तक जाने दिया जा रहा है। स्नान घाटों पर भी जल पुलिस, पीएसी और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के जवान लगातार मोटरबोट से चक्रमण कर नजर रखे हुए हैं। स्नानार्थियों को डीप बैरिकेड्स के दायरे के अंदर ही आस्था की डुबकी लगाने कि अपील की जा रही है। वहीं, माघी पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व पर सुबह 10 बजे तक लगभग 1 करोड़ 20 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगा चुके थे। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. जयपाल शर्मा, एसपी मेला नीरज पांडेय व नोडल अधिकारी विजय आनंद भी लगाकर मे...