जहानाबाद, फरवरी 12 -- बराबर सिद्धेश्वर नाथ पर में पूजा पाठ के लिए लगी रही भीड़ महिलाओं ने सरोवर व जलाशय में स्नान कर किया दान पुण्य मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के बराबर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। ठंड के कारण सुबह में काम श्रद्धालु पहुंचे लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलते गया श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं का आना जारी था। श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या अधिक थी। बहुत से ऐसे श्रद्धालु भी शामिल थे जो प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौटे थे। श्रद्धालुओं के आने से मंदिर परिसर में मेला का दृश्य बना हुआ था। आठ बजे के बाद भीड़ बढ़ने पर महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन लगाना पड़ गया। सबसे अधिक श्रद्धालु...