मुंगेर, फरवरी 1 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सीताकुंड में आयोजित राजकीय माघी मेला को लेकर रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दिन ज्यो-ज्यों चढ़ता गया त्यों-त्यों भीड़ बढ़ती गयी। मेला को लेकर पूरबसराय से सीताकुंड तथा नौवागढ़ी से सीताकुंड मार्ग में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। श्रद्धालु गर्म जल में स्नान करने के बाद विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की। राजकीय मेला में मुंगेर के साथ ही जमुई, लखीसराय, खगड़िया एवं बेगूसराय से भी लोग पहुंचे थे। मेला को लेकर जिला प्रशायन के साथ ही सीताकुंड विकास समिति पूरी तरह चौकस रही। धनराज यादव के नेतृत्व में सीताकुंड फुटबॉल टीम के सदस्य अपने-अपने निर्धारित जगह पर रहकर भीड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे। जिला प्रशासन एवं सीताकुंड विकास समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सभी तरह की व्यवस्था की गयी है। प्रशासन की ओर से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.