आजमगढ़, फरवरी 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। माघी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को श्रद्धालुओं ने अलसुबह से ही पवित्र नदियों एवं सरोवरों में आस्था की डुबकी लगायी। लोगों ने स्नान के बाद दान पुण्य किये। तत्पश्चात मंदिरों में दर्शन-पूजन कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना किये। जिले के दुर्वाषा धाम, दत्तात्रेय धाम, चंद्रमा ऋषि आश्रम, अवंतिकापुरी, भैरवधाम समेत अन्य मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इन प्रमुख स्थलों पर लगे मेले में लोगों ने खरीदारी भी किये। सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस भी तैनात रही। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार माघी पूर्णिमा के अवसर पर भैरव बाबा धाम पर अल सुबह से श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हुआ तो रात तक चलता रहा। हजारों की संख्या में भैरव भक्तों ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगायी। मंदिर में जाकर फूल माला, बताशा ...