पूर्णिया, फरवरी 2 -- बैसा-अमौर, एक प्रतिनिधि। माघी पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न नदियों व घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। क्षेत्र से होकर बहने वाली महानंदा, कनकई, परमान, दास आदि नदियों के पर बने घाटों पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्नान किया। आस्था के इस पर्व की सांस्कृतिक सद्भाव का संगम बिष्णुपुर गांव के रामठाकुर स्थान में देखने को मिलता है। क्षेत्र में फैले लोककथाओं की मान्यता है कि आज के दिन इस पावन मंदिर के प्रांगण में हज़ारों तीर्थार्थी विभिन्न समुदाय एवं विभिन्न धर्मों के होते है। सभी अनुयायी अपने अपने मन्नत मांगने और फलीभूत मन्नतों का चढावा देने श्रद्धापूर्वक शीष झुकाये उपस्थित होते हैं। बताया जाता है कि श्रद्धालुओं में ज्यादातर वैसे दंपति होते हैं जो संतान सुख से वंचित हैं। दूर दूर से दम्पति संतान सुख प्...