कौशाम्बी, फरवरी 1 -- माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर शक्तिपीठ कड़ा धाम में रविवार सुबह लगभग सात बजे भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा घाट के तीर्थ पुरोहित पंडित ललित पांडेय एवं पंडित प्रमोद पांडेय द्वारा विधि-विधान से मां गंगा की आरती संपन्न कराई गई। घाट पर उपस्थित श्रद्धालु भक्तों ने श्रद्धा व भक्ति भाव से मां गंगा की पूजा-अर्चना की तथा पावन जल में दीपदान कर अपने घर-परिवार, बाल-बच्चों की उन्नति एवं निरोगी काया की कामना की। आरती के दौरान पूरा घाट भक्तिमय वातावरण में मां गंगा के जयकारों से गूंज उठा। गंगा आरती एवं पूजन कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष कड़ा धाम त्रिलोकीनाथ पांडेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमलेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त एवं तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.