कटिहार, फरवरी 2 -- कटिहार, हिटी जिले में माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मनिहारी गंगा तट, काढ़ागोला घाट और कुरसेला स्थित गंगा-कोसी संगम पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अनुमान के अनुसार करीब दो लाख से अधिक महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा की पवित्र धारा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। पुष्य नक्षत्र और दुर्लभ रवि पुष्य योग के संयोग ने इस पर्व के धार्मिक महत्व को और बढ़ा दिया। सुबह तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। हर ओर हर-हर गंगे और जय मां गंगा के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। घाटों पर दीप, धूप, अगरबत्ती और पूजा की थालियों के साथ श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से स्नान और पूजन करते नजर आए। ठंडे मौसम के बावजूद आस्था श्रद्धालुओं पर भारी पड़ी और गंग...