भागलपुर, जनवरी 17 -- सन्हौला , संवाद सूत्र सन्हौला बाजार में लगने वाले माघी काली मेला और थाना क्षेत्र में होने वाले सरस्वती पूजा को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सन्हौला थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने माघी काली मेला और सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए हेतु अपेक्षित सहयोग देने की बात कही। उपस्थित सदस्यों ने बताया कि सन्हौला बाजार में 18 जनवरी को माघी काली प्रतिमा स्थापना की जायगी, 19, 20 और 21 जनवरी को मेला का आयोजन किया जायेगा। 21 जनवरी को ही संध्या में विसर्जन किया जायेगा। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने उपस्थित लोगों से मेला के दौरान रात्रि कार्यक्रम, तेज आवाज में बजने वाले डीजे व उचक्कों पर विशेष नजर की बात कही। बैठक में पूजा मेढ़पति सुबोध कुमार रमन, पवन कुमार सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.