प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 4 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से गुजरने वाली माघमेला स्पेशल रविवार को निरस्त हो गई। कई ट्रेनें विलंब से आईं। अयोध्या कैंट से प्रयाग जाने वाली मेला स्पेशल, प्रयाग से अयोध्या कैंट जाने वाली मेला स्पेशल के निरस्त रही। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि लखनऊ से प्रयागराज संगम जाने वाली पैसेंजर सवा पांच घंटे, प्रयागराज जंक्शन द्वितीय रिंग रेल करीब 1 घंटे 17 मिनट, आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 23 मिनट, प्रयागराज संगम से अयोध्या कैंट जाने वाली अयोध्या छावनी मेमू 3 घंटे 33 मिनट, वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस 41 मिनट विलंब से पहुंची। अयोध्या सहित जनपद की ओर से प्रयागराज जाने वाली सरयू, मनवर संगम, तुलसी सुपरफास्ट सहित चार ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.