विकासनगर, मई 1 -- पीएमजीएसवाई कालसी द्वारा निर्मित मागटी-पोखरी-मरोग खेड़ा मोटर मार्ग के जर्जर हालत में पहुंच जाने पर स्थानीय लोगों ने मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग देहरादून को ज्ञापन भेज मार्ग को ठीक कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग पांच दशक पुराना है। वर्ष 2014 में पीएमजीएसवाई के द्वारा तीन करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग का सुधारीकरण किया गया था, लेकिन विभाग द्वारा उस वक्त भी मार्ग निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया। बताया कि बीती बरसात के दौरान मार्ग पर जगह जगह स्लिप आने के साथ ही कई जगह से मार्ग धंसने भी लगा है। मार्ग पर बड़ी बड़ी दरारें पड़ने लगी हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। साढ़े चौदह किलोमीटर लंबा मोटर मार्ग मागटी क्षेत्र के ग्रामीणों को सीधा सहिया मंडी से जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.