संभल, फरवरी 9 -- विकासखंड जुनावई के गांव अजीजपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छठे दिन रविवार को कथावाचक साध्वी पूजा शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला का सजीव एवं भावपूर्ण वर्णन किया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा स्थल पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। गांव अजीजपुर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छठे दिन साध्वी पूजा शास्त्री कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण का श्रवण करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक, मानसिक एवं भावनात्मक शांति प्राप्त होती है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं जीवन को सही दिशा देने का कार्य करती हैं। कथा के दौरान माखन चोरी से लेकर गोवर्धन पूजा तक की लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया गया। साध्वी के मधुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.