रांची, सितम्बर 27 -- माओवादी आतंकी साजिश केस में एनआईए ने दो और आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की। यह मामला पश्चिमी सिंहभूम में जिलेटिन स्टिक और अन्य आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी से जुड़ा है। रांची स्थित एनआईए की विशेष अदालत में यह चार्जशीट जयपाल देवगम (प.सिंहभूम) और बुदरू पदम उर्फ रोहित पदम (बीजापुर, छत्तीसगढ़) पर की गई है। ये दोनों आरोपी भाकपा माओवादी के सक्रिय कैडर हैं। इन पर आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने की साजिश रचने, ठेकेदारों व व्यापारियों से जबरन वसूली करने और संगठन के लिए हथियार संभालने में शामिल होने का आरोप है। ये सशस्त्र कैडरों को आश्रय भी प्रदान कर रहे थे। भारतीय दंड संहिता) व गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोनों पर आरोप लगाए गए हैं। एनआईए ने इसी मामले में पूर्व में राजेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.